रामजियावन गुप्ता/बीजपुर(सोनभद्र) स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। श्री सिंह ने उपस्थित सभी संभ्रांत जनो से आने वाले ईद त्यौहार के बारे में जानकारी ली और बताया कि ईद बीजपुर शांति नगर, खम्हरिया राजो, के ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी और नमाज अदा करने के समय होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी लिया तथा उनके समस्यायों के निराकरण का भरोसा दिलाया।श्री सिंह ने कहा कि ये ईद का त्योहार भाई चारे की मिसाल का त्यौहार हैं इसे शांतिपूर्ण मनाये अगर कोई भी अवांछित तत्व त्यौहार में खलल डालने का प्रयास करेगा तो बक्शा नही जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक विनोद यादव, ग्राम प्रधान डोडहर के पी पाल, सदर राजो उस्मान खान,पयम्बर शेख,सलीम खान,मो गयासुद्दीन, वाजिद खान के साथ साथ काफी संख्या में संभ्रांत जन उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal