सोनभद्र।कैश पार माइक्रो क्रेडिट बैंक जनपद सोनभद्र की गरीब महिलाओं के उत्थान के लिए एक शक्तिशाली भूमिका निभा रहा है। यह बैंक गरीब महिलाओं का समूह बनाकर उनको कम ब्याज दर पर कर्ज प्रदान कर न केवल आर्थिक मदद करता है बल्कि समय-समय पर कार्यशाला का आयोजन कर आर बी आई द्वारा जारी दिशा निर्देशों के लिए जागरूक भी करता है। इस बैंक से वित्तीय सहायता प्राप्त कर जनपद में महिलाओं का सैकड़ों समूह लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता को प्राप्त कर रहा है। इसी क्रम में 19 मार्च 2023 को संस्था द्वारा समुह की महिलाओं को वित्तीय जागरूकता तथा उनके हितों के संबंध में आर बी आई द्वारा जारी दिशा निर्देश की जानकारी के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बाल मुकुंद मिश्रा थानाध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज की उपस्थिति में संस्था के ट्रेनर भरत लाल जी द्वारा समूह की महिलाओं को वित्तीय समझ व अधिकार के लिए प्रशिक्षित किया गया तथा शाखा प्रबंधक द्वारा सभी सहयोगियों व समूह की महिलाओं को धन्यवाद दिया गया।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal