सर्वेश कुमार/संजय सिंह
डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन मे पासरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व मे आज रविवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-53/2023 धारा 379,353 भादवि व 3/58/72 उ0प्र0 उपखनिज (परिहार) नियमावली-2021 व 4/21 खान एवं खनिज अधि0 व 3/5 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम-1984 से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त रामेश्वर सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सिंह निवासी सिद्धी कला थाना रा0गजं जनपद सोनभद्र, हालपता- ग्राम बीरबल पो0 नरोखर थाना रा0गजं जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 46 को गिरफ्तार विधिक कार्रवाई की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मो0 ऐश खाँ, थाना राबर्ट्सगंज, मु0आऱक्षी रविकान्त गौतम, थाना राबर्ट्सगंज,आरक्षी नितेश कुमार, थाना राबर्ट्सगंज, आरक्षी सुनीता यादव, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र शामिल रहे
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal