(रामजियावन गुप्ता)

—– नवरात्र और रमजान त्योहार के मद्देनजर पुलिस पीएसी बल ने किया फुटमार्च
बीजपुर(सोनभद्र) प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस और पीएसी बल के जवानों ने स्थानीय कस्बे में फुटमार्च निकाल कर अमन चैन और शांति से आगामी त्योहार मनाने का संदेश दिया। बताते चले कि आगामी दिनों में नव दिवसीय नवरात्र और एक माह तक चलने वाला रमजान महीने का पवित्र त्योहार शुरू होने जा रहा है इसी को लेकर प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने एक टुकड़ी पीएसी और पुलिस बल जवानों के साथ पुलिस स्टेशन बीजपुर से एनटीपीसी स्वागत गेट तक फुटमार्च निकाल कर आम जनमानस को शांति और भाई चारे के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से समाज मे अब्यवस्था और अशांति फैलाने वालों को बक्सा नही जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि सिविल वर्दी में पुलिस प्रशासन की तीसरी आँख क्षेत्र के कोने कोने में बराबर नजर बनाए है। इस दौरान निरीक्षक अपराध अशोक कुमार यादव, एसएसआई विनोद कुमार यादव, एसआई ओपी सिंह सहित महिला और पुरुष जवान उपस्थित थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal