
लखनऊ। ऊर्जा मंत्री-कर्मचारी नेताओं की तीसरे राउंड की बैठक के बाद यूपी में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है। 65 घंटे चली हड़ताल से UP की जनता परेशान थी।
इस मामले में रविवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और बिजली कर्मचारी नेताओं के बीच तीसरे राउंड की बैठक में बात बनी। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म होने का ऐलान किया। सरकार ने जो 3000 लोगों को निकाला था, 22 लोगों पर एस्मा लगाया था, 29 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।ये सब सरकार वापस लेगी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal