
अनपरा (सोनभद्र) हिंडालको रेनूसागर पावर डिवीजन परिसर रामलीला मैदान स्थित होलिका दहन के साक्षी बने हजारों दर्शकों ने होलिका दहन होते ही आतिशबाजी के साथ ढोल, झाझ, मजीरे की थाप पर देर रात तक कर्मचारियों युवाओं ने होली गीत गाए। होलिका दहन के पूर्व मुख्य अतिथि रेनू सागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष ऊर्जा के पी यादव ने सपत्नीक द्वारा विधि विधान से वैदिक रीति रिवाज व मंत्रोचार के साथ पूजन हवन किया , उक्त पूजा वरिष्ठ पंडित मनोज पांडे द्वारा कराया गया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने कहा कि होली हमारे देश की सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है सामाजिक समता, सौहार्द व उल्लास का प्रतीक यह पर्व सभी लोगों को मंगलमय हो, होली का यह पर्व हमें अधर्म असत्य एवं अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं हमारे हिंदू धर्म के त्योहारों में शोक संताप का कोई स्थान नहीं है, लेकिन हर्षोल्लास के प्रतीक इन पर्वों में जोश के साथ होश भी आवश्यक है, हमें ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे दूसरे की छति हो हमें अपने त्यौहार की पवित्रता एवं मर्यादा बनाए रखना है हमारे त्यौहार हमेशा सत्य एवं न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं साथ ही साथ अनेकता में एकता के प्रतीक है । होलिका दहन बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक पर्व है। इसी क्रम में मानव संसाधन प्रमुख शैलेश विक्रम सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियो , कर्मचरियो को होली बधाई देते हिये कहा कि होलिका दहन के साथ सभी बुराई , अहंकार और नकारात्मकता जलकर नस्ट हो जाते है और लोग गले लग कर सारे गीले शिकवे भुला देते है ,इस लिए सभी को मिलजुल कर आपसी सद्भाव के साथ यह त्यौहार मनाना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से , गुलसन तिवारी , अनिल सिंघानिया , मनु अरोरा ,परेश ढोले, कर्नल जयदीप मिश्रा , अरविन्द सिंह राजश्री सेन व अन्य सहित मान्यता प्राप्त श्रमिक संघटनो के पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त आयोजन को सफल बनाने में गोपाल मुखर्जी व टीम का सराहनीय योगदान रहा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal