सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से अविलंब हटाये जाने की मांग।
गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता) चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत सलखन मुनगा टोला नहर स्थित ग्यारह हजार विधुत प्रवाह दो पोलो के बीच धारा प्रवाह तार के नीचे कुछ लोगों ने होलीका का स्थापना कर दिया है।जो आग की लपटों से ग्यारह हजार

विधुत प्रवाह तार टुट कर गिर सकता है।समय रहते इसे नहीं हटाया गया तो होलीका दहन की रात किसी बड़ी दुर्घटना से इन्कार भी नहीं किया जा सकता। उक्त सम्बंध में क्षेत्रिय प्रबुद्ध व्यक्तियों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से अविलंब ग्यारह हजार विधुत प्रवाह तार के नीचे से हटा कर दुसरे जगह पर होलीका रखवाने की मांग किया है। जिससे होली के पर्व पर किसी भी दुर्घटना से बचाव हो सके।जो सभी के जनहित में हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal