शिक्षा और भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी बढ़ती निष्ठा को देख किया गया सम्मानित
सोनभद्र। झारखंड प्रदेश के यशस्वी युवा छात्र आदर्श तिवारी पुत्र मनोज कुमार तिवारी को उनकी शिक्षा और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था -निष्ठा को देखते हुए रविवार को उन्हें हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘हिंद भास्कर’के समाचार संपादक पंडित मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी द्वारा ‘यूपी रत्न अलंकरण

सम्मान- 2022′ से विभूषित किया गया। होनहार युवा छात्र आदर्श को अंगवस्त्रम और यूपी रत्न अलंकरण मेडल प्रदान कर भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर मिर्जापुर के प्रमोद दुबे, वाराणसी के राधेश्याम चौबे श्रृंगेश आनंद द्विवेदी, गौरव दीप, अभिनव ज्योति, अनुपम पांडेय, आयुष्मान आनंद द्विवेदी, आर्या आनंद, राजलक्ष्मी चौबे, सुनीता द्विवेदी, मोहिता तिवारी, मनोज तिवारी, अंजू द्विवेदी समय दर्जनों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
 SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
				 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					