चोपन-सोनभद्र(सत्यदेव पांडेय)। अग्रवाल मार्केट में भारतीय जनता पार्टी के नगर कार्यालय उद्घाटन हुआ व भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गौड़,भाजपा के जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, भाजपा काशी प्ररात रमेश मिश्रा, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, संगठन मंत्री, जिला पंचायत प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, सहित अन्य

शामिल रहे। सोनभद्र जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय और कार्यक्रम स्थल पहुंच कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक ली। इस बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने की सभी की जिम्मेदारी से निर्वहन किया। इस पर नगर निकाय प्रभारी सत्येंद्र कुमार आर्य ने कहा कि, चोपन नगर के नेता और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का नतीजा है कि चोपन में भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय तैयार है। जिसका उद्घाटन हो रहा है। इसके साथ ही एक सहभोज कार्यक्रम व विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें चोपन का विकास और प्रदेश के विकास में अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया कार्यक्रम में उपस्थित जिला कार्यसमिति सदस्य संजय जैन, सत्य प्रकाश तिवारी, प्रदीप अग्रवाल, राजेश अग्रहरी, निर्मल सिंह उर्फ बिट्टू, राजन जायसवाल, मनोज चौबे, विकास चौबे, कामेश्वर विश्वकर्मा, हिमांशु प्रियदर्शी, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र अध्यक्ष दीपक जायसवाल, मनमोहिनी सभासद धर्मेश जैन, सावित्री देवी, बुथ अध्यक्ष आदि लोग उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal