
रामजियावन गुप्ता/बीजपुर (सोनभद्र) सोमवार की शाम देव दीपावली के अवसर पर अजीरेश्वर धाम का सरोवर 31 सौ मिट्टी के दियो से रोशन हुआ। सतरंगी छटा के बीच अजीरेश्वर धाम, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर , विश्वकर्मा मंदिर सहित नव निर्मित राधाकृष्ण मंदिर के अलावा मंदिर परिसर तथा अंजीर नदी के घाट की बनी सीढ़ियों पर सजे दीप एक साथ जगमगाये तो मानों चाँद जमीन पर उतर आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष न्यास कर्ता राजेन्द्र सिंह बघेल ने सह अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर धाम के सरोवर पर देव

दीपावली की पहली शुरुआत की। ततपश्चात धाम के बिभिन्न मंदिरों में विराजमान देवी देवताओं की आरती की गई और उपस्थित जन समुदाय को प्रसाद बितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जरहा सुशीला देवी,विनोद भारती,गौरव सिंह,आर के सिह,बी एन चौरसिया, गणेश शर्मा,त्रिभुवन नारायण सिंह, श्यामसुंदर जायसवाल, मुन्ना सिंह सहित संस्कृतिक समिति के पदाधिकारी अतुल शर्मा, सुरेंद्र, प्रदीप कुमार व समस्त सदस्यगण और भारी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे और ग्रामीण उपस्थित थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal