अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सहित पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा किया गया छठ पूजन घाटों का निरीक्षण

सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की लगाई गई है ड्यूटी

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। जनपद में आज दिनांक 28.10.2022 से प्रारंभ हो रहे छठ पर्व को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

आज दिनांक 28.10.2022 को श्री कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा छठ पूजा के अवसर पर जनपद के थाना चोपन एवं थाना ओबरा में बने घाटों का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी छठ पूजन घाटों का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal