
अनपरा।दिशिता महिला मंडल रेनूसागर सामाजिक कार्यो में सदैव अग्रणी रहा है, इसी कड़ी में दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा के कुशल नेतृत्व में दीपावली के शुभ अवसर पर ग्राम बैरपान के 101 वृ़द्ध, विकलांग व निर्धन ग्रामीण परिवारो को दीपावली पर्व मनाने को उपहार प्रदान किया गया। इस उद्देश्य के साथ कि सभी ग्रामीण परिवारो के घरो मे दिये की रोशनी से घर जगमगाये व हर्षोल्लास के साथ यह पावन पर्व मनाये।
दीपावली के शुभ अवसर पर ग्राम बैरपान में दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इन्दू यादव द्वारा 101 जरूरतमंद परिवारो को उपहार स्वरूप स्टील के बर्तन, दिया-बाती , मिठाई आदि वितरित किया गया। तथा ग्रामीणों को दीपावली की बधाई देतेे हुए अध्यक्षा ने अपने उदबोधन मे कहा कि अंधकार पर प्रकाश की विजय का यह पर्व समाज में नए उमंग व उत्साह का संचार करता है , आपसी भाई चारा और प्रेम के सन्देश का सूचक यह त्यौहार अपने आप में ज्यादा महत्वा रखता है, हमारे त्यौहार हमेशा अनेकता में एकता का सन्देश देते है और हम सभी को अध्यात्म की ओर अग्रसर हेतु प्रेरित करते है, अंत में दिशिता महिला मंडल अध्यक्षा ने कहा की खुशियॉ बाटने से बढ़ती है किसी भी त्यौहार को मिलकर मनाने से उस पर्व का आनन्द व महत्व दोनो ही बढ़ जाता है।
इसके पूर्व बैरपान विद्यालय की अध्यापिकाओं द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया एवं दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा किये गये कार्यो कि सराहना करते हुए कहा कि अपने घरो को तो दीपावली पर सभी रोशन करते है परन्तु दुसरों के घरों को रोशन कर खुशियॉ देकर त्यौहार मनाना बडी बात है। सचिव, ऋतु हर्षवर्धन, सहसचिव कविता श्रीमाली, विभा शैलेश सिंह सपना तिवारी ,विभा सिंह व आशा सैनी आदि अन्य सदस्याएं ग्रामीणो उपस्थित थी। उपहार पाकर सभी ग्रामीण परिवारो के चेहरे खुशी से खिल गये ।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal