साधना सारंग जिलाध्यक्ष और शशि बाला बनी महामंत्री

शीतल दहलान महिला शिक्षक सशक्तिकरण संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष हुई मनोनीत

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक सशक्तिकरण संघ की प्रदेश संयोजिका रीनू वर्मा द्वारा सोनभद्र

में साधना सारंग को जिलाध्यक्ष एवं शशिबाला सिंह को महामंत्री मनोनीत किया गया। इसी क्रम में संघ को मजबूत करने हेतु जनपद की जुझारू व संघर्षशील शिक्षिका शीतल

दहलान को संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर तथा जोनल अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष पद पर मीना भारती को मनोनीत किया है।प्रदेश की संयोजिका ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों से आशा व्यक्त किया है कि प्रदेश टीम को मजबूती के साथ

महिला सशक्तिकरण और महिला शिक्षकों के हित में कार्य करने हेतु प्रेरित करें, ताकि संगठन मजबूती के साथ उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर सकें। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष शीतल दहलान ने कहा की कोई भी नवीन जिम्मेदारी चुनौती और संघर्ष साथ लेकर आती है पर जीतते वहीं हैं जो इसके

लिए इच्छाशक्ति के साथ तैयार रहते हैं। उन्होंने जनपद की सभी बहनों को विश्वास दिलाया है कि किसी भी शिक्षक बहन की समस्या के साथ संगठन हमेशा मजबूती के साथ खड़ा रहेगा। वही संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी हैं।

Translate »