
ओम प्रकाश रावत विंढमगंज सोनभद्र
विंढमगंज सोनभद्र दीपावली व छठ पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए थाना परिसर में रविवार को थाना अध्यक्ष सुर्यभान ने थाना क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ बैठक की। । थाना क्षेत्र के उपस्थित गणमान्य ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से थाना प्रभारी सुर्यभान ने कहा कि दीपावली का पर्व शुभ दीपावली कहा जाता है। यह प्रकाश का पर्व है। इसलिए सब कुछ शुभ-शुभ हो उसी तर्ज पर आपसी सौहार्द पूर्ण और शांति व्यवस्था को कायम रखते हुए दीपावली पर्व को मनाएं। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे दूसरे लोगों को परेशानी हो। कभी-कभी पटाखे, फुलझड़ी आदि के माध्यम से कुछ हल्की फुल्की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसलिए किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं हो। बिल्कुल वैसा ही कार्य करें और एक दूसरे को भाईचारे के तहत समझते हुए हंसी खुशी के साथ दीपावली पर्व मनाएं।

इसके अलावे छठ पूजा के बारे में बताया गया कि थाना क्षेत्र के सभी छठ घाटों की साफ-सफाई सही ढंग से करें। क्योंकि इस पर्व की भी बहुत बड़ी मान्यता है। छठ घाट की ओर जाने वाले मार्गो, गलियों, रास्तों, सड़कों की भी साफ सफाई करें। ताकि इस कार्य को करते हुए आप पुण्य के भागी भी बनेंगे। छठ घाट पर एक जगह पर अधिक भीड़ अधिक समय तक नहीं लगने दें। क्योंकि सबों को मौका देना है। जो भी श्रद्धालु छठ घाट पर आएंगे सबों को भगवान भास्कर को अर्क देकर आशीर्वाद लेने का मौका दें। बैठक में थाना के सब इंसपेक्टर कांस्टेबल सुनील कुमार ,और थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा समिति के आयोजक, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश केशरी (बुल्लू) बुटवेढवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता,अरविंद जायसवाल , अजय पासवान,राम प्रसाद, सरजू यादव , सन् कल्ब सोसायटी के अध्यक्ष उदय जायसवाल, बीडीसी विनोद पासवान दो दर्जन से अधिक गणमान्य ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी, समाज से जुड़े प्रभावशाली व्यक्ति आदि शामिल थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal