ऐतिहासिक भरत मिलाप देखने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

चोपन-सोनभद्र(सत्यदेव पांडेय)। असत्य पे सत्य की जीत बुराई पे अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व विजयादशमी रावण वध के उपरान्त गुरुवार एकादशी को प्रभु श्री राम के अयोध्या आगमन पर गुरुवार की शाम चोपन बैरियर स्थिति सोन पुल के समीप विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एक छोर से भब्य झाँकी मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम माता जानकी और लखन लाल सहित राम भक्त हनुमान जी की आई तो दूसरी तरफ से अनुज भरत जी शत्रुधन जी आये और इस प्रकार चारों भाइयों का मिलन हुआ जैसे ही चारों भाईयों ने एक दुसरे को गले लगाया वैसे ही पूरा वातावरण जय श्रीराम के नारो के उदघोष से गुंजायमान हो

गया। कार्यक्रम के संरक्षक महानन्द पाण्डेय ने सर्वप्रथम आरती कर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया साथ मे भाजपा नेता राजा मिश्रा, नरसिंह त्रिपाठी एवं सत्येन्द्र मिश्रा गुड्डू ने भी आरती की ततपश्चात रामलीला समिति के अध्यक्ष अजय सिंह ने रघुनाथ की आरती पूजन किया। पूरे कार्यक्रम में नगर के आस पास के लोगों का हुजूम उमड़ा रहा महिलाओं ने भी भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, भाजपा जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, सुनील तिवारी, राजेंद्र जैन, सत्य प्रकाश तिवारी, लव-कुश भारती, श्यामाचरण गिरी, संजय जैन, पिंटू मिश्रा, प्रदीप अग्रवाल, ज्ञानेंद्र पाठक, अधिवक्ता अमित सिंह, विमल साहा, राधारमण पांडे, जनार्दन वैश्वार, कामेश्वर विश्वकर्मा,राकेश मोदनवाल, विकास चौबे, अरविंद दुबे इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Translate »