
रामजियावन गुप्ता/बीजपुर(सोनभद्र) न्याय पंचायत जरहा में बुधवार को मा दुर्गा की प्रतिमा को शांतिपूर्ण माहौल में गाजे बाजे के साथ विसर्जित किया गया। पूरे न्याय पंचायत में डीजे और गांजे बाजे बीच भक्तगण भक्ति गीतों पर थिरकते हुए माता का जयकारा लगाते मूर्तियो को गोविंद बल्लभ पंत सागर में विसर्जित किया गया। बीजपुर में दुदहिया मंदिर,बीजपुर बाजार, एनटीपीसी आवासीय परिसर, सिरसोती शिव मंदिर,अजीरेश्वर धाम जरहा,सेवकाडाँड़,बकरिहवा, नेमना की प्रतिमा के

विसर्जन का कार्यक्रम बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह व उपनिरीक्षक विनोद यादव अपने टीम के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते रहे जिससे कोई अप्रिय घटना न घटे। जुलूस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप गुप्ता, शिवधारी गुप्ता,अनिल त्रिपाठी,कमलेश

गुप्ता,विनोद गर्ग, रामप्रवेश गुप्ता,कल्याण दास,उपेन्द्र प्रताप सिंह,रविन्द्र गुप्ता,राम अशोक,जयराम शर्मा, जितेंद्र पाल,संतोष कुमार के साथ साथ सैकड़ो की संख्या में महिलाएं,पुरूष व बच्चे विसर्जन में शामिल हुए।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal