गुरमा-सोनभद्र। बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (अंतर्राष्ट्रीय) द्वारा राष्ट्र वाणी हिन्दी में काव्य सृजन एवं हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार के विशिष्ट अवदान हेतु हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत बुलंदी संस्था के संस्थापक बादल बाजपुरी व संरक्षक पंकज शर्मा द्वारा सोनभद्र के युवा साहित्यकार श्याम बिहारी ‘मधुर’ को ’हिन्दी गौरव सम्मान‘ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए श्याम बिहारी ‘मधुर’ ने संस्था का विशेष आभार प्रकट

करते हुए कहा कि हिन्दी भाषा पर हमें गर्व है, एक दिन विश्व के हर कोने–कोने में हिन्दी भाषा दैदीप्यमान होगी। बताते चलें कि पिछले वर्ष बुलंदी संस्था ने हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार हेतु 207 घंटे का अनवरत वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित करवाया थी, जिसे इंडिया वर्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। संस्था द्वारा इस वर्ष भी 21 अगस्त 2022 से 5 सितम्बर 2022 तक 370 घंटे का अनवरत अंतर्राष्ट्रीय वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित करवाया गया, जिसमें दुनिया भर के 45 देशों के हिन्दी भाषी कवि व कवयित्रियों ने अपनी सहभागिता प्रदान किया, जिसे विश्व रिकॉर्ड के रूप में इंडिया वर्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। बुलंदी संस्था उत्तराखंड राज्य के बाजपुर से संचालित होती है जो कि साहित्य जगत के वैश्विक स्तर पर साहित्यिक संस्थाओं में से एक है।
 SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
				 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					