विंढमगंज भाजपा मंडल व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सीएचसी दुद्धी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया रक्तदान

प्रधानमंत्री के 72वें जन्मदिन पर विंढमगंज मंडल व भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के द्वारा केक काटकर मिठाइयां खिलाई गई

ओमप्रकाश रावत

विंढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र सलैयाडीह विंढमगंज में 17 सितंबर शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया एवं भाजपा मंडल विंढमगंज रक्तदान संयोजक नंदकिशोर गुप्ता के नेतृत्व में एवं मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी व कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर विंढमगंज कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री जी के लंबी आयु की कामना किया गया और उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दिया गया। विंढमगंज मण्डल के

भाजयुमो के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा दुद्धी स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान शिविर में पहुंच कर रक्तदान किया गया इस मौके पर रक्तदान करने वालों में राकेश केसरी मंडल अध्यक्ष, संजय गुप्ता जिला कार्यकारिणी सदस्य, नंदकिशोर गुप्ता शक्ति केंद्र संयोजक, अजय गुप्ता मंडल महामंत्री, मनीष मद्धेशिया भाजयुमो अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार भाजयुमो महामंत्री, संजीत गुप्ता, दिवाकर मेहता, अभिषेक गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, अभिषेक सिंह उर्फ किंशु व सुभाष शर्मा कोषाध्यक्ष भाजयुमो, रुपेश प्रजापति, जैकी जायसवाल, विशाल पासवान, अजय गुप्ता, सुजीत गुप्ता, मुकेश पासवान, जय मौर्या, राहुल सिंह, अमन जयसवाल, प्रिंस कुमार, आदित्य तिवारी, संतोष यादव, सोनू मद्धेशिया, अजय शैलेश व अन्य लोग उपस्थित थे।

Translate »