चोपन-सोनभद्र(सत्यदेव पांडेय)। सलखन के फाल्सीस पार्क में शनिवार को नाई समाज की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहरलाल शर्मा थे। बैठक में तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने समाज के उत्थान व सम्मान के लिए विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। जवाहरलाल शर्मा ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों व

कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की रणनीति व कार्यक्रमों की जानकारी दी।कार्यक्रम में उपस्थित मैनेजर शर्मा व विनोद शर्मा ने बताया कि समाज में कुछ सफेदपोश ऐसे आ गए जो हमारे साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। हम लोगों को समाज में नीच दिखाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ अब हम लोगों को मुखर होना पड़ेगा और यह तभी संभव होगा, जब हम एक मंच पर एक साथ आएंगे कहा कि जिस तरह पैरा मिलिट्री,आर्मी, पीएसी में नाई समाज के लिए रिक्त पद रहता है, वैसे ही प्रत्येक थाना में नाई के लिए एक पद आरक्षित होना चाहिए। कहा कि बेटा हो या बेटी दोनों को शिक्षित करें। जिससे बच्चे देश के विकास में सहभागिता कर सकें। नाई समाज के लोग जागरूक बनें। अपने अधिकारों के प्रति सजग हों और शिक्षित बने। बिना शिक्षा के विकास संभव नहीं है। नाई समाज से कुरीतियां समाप्त होनी चाहिए। नाई समाज अपने इतिहास को जाने और उस पर चलने का संकल्प लें। राजनीतिक दलों के हाथों की कठपुतली बनने की जगह समाज में अलग अलख जगाते हुए सामाजिक सरोकारों को निभाएं तथा खुद जागरूक बनते हुए अपने आने वाली पीढ़ी को भी जागरूकता का मंत्र दें। इस मौके पर नगर अध्यक्ष चन्दन ठाकुर, राम प्रकाश शर्मा, विश्राम शर्मा, मनोज नंदवंशी, शिवनाथ शर्मा, विष्णु राम, अशोक कुमार, कमलेश ठाकुर, अमरेश शर्मा, आकाश शर्मा, चंदन शर्मा, कमलेश शर्मा, रमेश शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal