बच्चा सिंह बने अध्यक्ष
गुरमा-सोनभद्र। चुर्क गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आदर्श रामलीला कमेटी का गठन कर पुनः बच्चा सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार चुर्क गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा स्थित शीतला मंदिर के प्रांगण में मंगलवार प्रति वर्षों की भांति इस वर्ष भी आदर्श रामलीला कमेटी के कलाकारों के व्दारा पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मत से

कलाकारों ने अध्यक्ष बच्चा सिंह, संरक्षक डा, लालब्रत यादव, उपाध्यक्ष राजेश गौतम, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश बादल , उपकोषाध्यक्ष यशवंत, सचिव बटेश्वर प्रसाद, डायरेक्टर रामेश्वर गुप्ता, निर्देश लक्षमण प्रसाद शर्मा, महामंत्री मुखनाथ गोस्वामी को बनाया गया। उक्त सम्बन्ध में अध्यक्ष ने बताया कि गुरमा रंग मंच पर आदर्श रामलीला का आयोजन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक कार्यक्रम चलेगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal