भाजपा की बैठक कल

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक कल दिनांक 12/ 09/ 2022 को भाजपा जिला कार्यालय रावर्टसगंज पर दोपहर 1:00 बजे आहूत की गई है बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र के महामंत्री व जिला प्रभारी सोनभद्र अशोक चौरसिया मौजूद रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि (मंत्री, सांसद, विधायक), निवर्तमान जिला अध्यक्ष, निकाय चुनाव के जिला संयोजक, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, चेयरमैन, मोर्चो के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री सोशल मीडिया व आई टी विभाग के जिला संयोजक की उपस्थिति अनिवार्य है। इस आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दी

Translate »