(आदित्य सोनी)
रेणुकूट (सोनभद्र)। उप श्रम आयुक्त द्वारा जारी मनोनयन पत्र में देवेंद्र कुमार शुक्ला को हिंडालको श्रमिक संघ(इंटक)का महामंत्री नियुक्त किया गया। मंत्री बनने पर देवेंद्र कुमार शुक्ला के आवास पर संगठन के सभी पदाधिकारी एकत्रित होकर उन्हें बधाई दी एवं माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत

किया। उनके करीबी मित्र ललन कुमार राय एवं उनके कई साथियों ने भी श्री शुक्ला का माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दी। श्री शुक्ला ने कहा कि मैं निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने संगठन के प्रति संगठन के सभी पदाधिकारियों की हित की रक्षा करूंगा एवं अपने साथियों से मिलकर संगठन को और मजबूती प्रदान करूंगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal