भाजपा ने शिक्षकों के सम्मान समारोह का किया आयोजन

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। शिक्षा के क्षेत्र मे उल्लेखनिय योगदान देने वाले महान शिक्षक एवं विचारक भारत रत्न देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत 08 शिक्षको भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे द्वारा माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि आज शिक्षक दिवस पर आप सभी को सम्मानित कर हम

सब अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं गुरु शिष्य की परंपरा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है। जिसके कई स्वर्णिम उदाहरण इतिहास मे दर्ज है, आज शिक्षा को हर घर तक पहुंचाने के लिए तमाम सरकारी प्रयास किये जा रहे है, शिक्षको को वह सम्मान मिलना चाहिए जिसके हकदार है एक गुरु ही शिष्य मे अच्छे चरित्र का निर्माण करता है। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत अर्जुन दास केशरी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, रमाकांत कुशवाहा, उमाशंकर सिंह, लालचन्द्र गुप्ता, राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी, अंजू जायसवाल, मनीष पटेल को सम्मानित किया। सम्मान समारोह मुख्य रूप से सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, अशोक मौर्य, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री शंम्भूनारायण सिंह, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, नार सिंह पटेल, सुनिल सिंह, संजय जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, अमन वर्मा, दिलीप चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Translate »