
बीजपुर(सोनभद्र):गुरुवार की सुबह बीजपुर बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी नाथी राम मंगला की दिल्ली में ह्दय गति रुक जाने से मौत हो गयी।व्यवसायी की मौत की खबर से क्षेत्र के लोगो मे शोक की लहर दौड़ गयी।बताते चले कि नाथी राम मंगला ने विगत दिनों दिल्ली में अपना नया व्यवसाय शुरू किया था और वो वही रह रहे थे। उनका बीजपुर से गहरा और दिल का रिश्ता था समय समय पर यहाँ तमाम सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं लोगों के दुख दर्द में वे और उनका परिवार आगे रहता था। यही कारण है कि उनके चाहने वाले सुभ चिंतकों और मित्रों को गहरा आधात पहुचा है। दिवंगत आत्मा के प्रति प्रेस क्लब बीजपुर संवेदना ब्यक्त करता है और गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है। इसअवसर पर कमलेश कमल, विनोद गुप्त, रामजियावन गुप्ता,अनिल त्रिपाठी, संजय गर्ग, रघुराज सिंह, रामप्रवेश गुप्ता, अनिल मौर्या,विशाल गुप्ता, रविन्द्र श्रीवास्तव सहित अनेक लोगों ने दो मिनट मौन रख कर पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal