
सोनभद्र।उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर तैयारी जोरो से चल रहा है।उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के एक सितंबर को जनपद सोनभद्र मे आगमन को लेकर उनके स्वागत की तैयारी हेतु भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुयी।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर उनके स्वागत व अन्य कार्यक्रमों की विस्तार से योजना बनाते हुए कार्यकर्ताओं को बताया की माननीय उपमुख्यमंत्री जी का जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया जायेगा स्वागत के लिए प्रमुख स्थानों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गयी है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal