500 आवादी वाले बस्ती के लोग दुर दराज से पानी लाने के लिए हुए विवश। विभाग बना मौन
गुरमा सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। चुर्क गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा नगर पंचायत वार्ड दो में पानी टंकी सप्लाई हैण्ड पम्प लगभग दो सप्ताह से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा है। जिसकी जानकारी नगर पंचायत के नपाध्यक्ष समेत विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। इसके पश्चात भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे लंका टोला बस्ती के लोग दुर दराज से महिला पुरुष बच्चे पानी लाने के लिए विवश हो गये है। जिससे बस्ती के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। उक्त सम्बन्ध में अशोक कुमार राजकुमार चंदन सिंह सुरज कुमार, कृष्ण कुमार,सुरज

चन्द्रबंशी, रविकुमार, अभिषेक,चम्पा,रश्मि, रानी, उर्मिला इत्यादि लोगों ने बताया कि पानी टंकी सप्लाई हैण्ड पम्प ,समरसेबल के खराबी के दर्जनों बार लिखित मौखिक रूप में यह भी बताया गया था कि पानी टंकी सप्लाई हैण्ड पम्प समरसेबल 5 मिनट चलने के बाद पानी छोड़ देता है इसके रिबोर के लिए भी अवगत कराया गया था लेकिन आज तक कोई पहल नहीं की गई। उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी का ध्यान अपेक्षित है। उक्त सम्बन्ध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार से जानकारी सेल फोन से चाही तो फोन से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal