सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। दिनांक 24 अगस्त 2022 को समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान जनपद सोनभद्र के क्रम में प्रभारी आशुतोष सिन्हा एमएलसी उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में घोरावल विधानसभा में कैंप लगाकर समाजवादी पार्टी की

सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें सपा की सदस्यता लेने के लिए लोगों का समूह उमड़ पडा। सदस्यता अभियान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए

जनता का समूह उमड़ रहा है इससे प्रतीत होता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में आम जनता का रुझान समाजवादी पार्टी की तरफ है। इस दौरान सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य

रूप से निवर्तमान जिला अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक रमेश दुबे, राम निहोर यादव, संजय यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, बाबू लाल यादव, त्रिपुरारी, जगत पटेल, देव शरण सिंह यादव, बाबू हाशमी के साथ सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal