कांग्रेसियों ने स्व० राजीव गांधी की मनाई 78वीं जयंती

जिला, शहर व ब्लॉक कांग्रेस कार्यालयों पर आयोजित की विचार गोष्ठी

सोनभद्र(सर्वेश कुमार)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक, शहर और जिला कांग्रेस कमेटियों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की 78वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की 78वीं जयंती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ की अध्यक्षता मेंहदी विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए राष्ट्रहित के कार्यों को सराहा गया। इसके पूर्व स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा की देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने कंप्यूटर युग की शुरुवात की थी, नवोदय विद्यालय खोलने का श्रेय भी उन्ही को जाता है। आज देश के हर जिले में नवोदय विद्यालय खुले है और लोग बेहतर शिक्षा ग्रहण कर रहे है। जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा ने कहा की देश को शसक्त बनाने के लिए राजीव गांधी जी ने पंचायती राज की व्यवस्था की थी। जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा की राजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार का अधिकार दिया था। उन्होंने देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा बेहतरीन कार्य किए। इस मौके पर जितेंद्र पासवान, विमला मौर्य, रामनरेश, राजेश कुमार, राजकुमार सिंह, प्रीतम खरवार सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भी शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 78 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान स्व राजीव गांधी जी के चित्र पर शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी एवं पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी के अलावा उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौबे सहित राजकुमार गुप्ता, अंकित केजरीवाल, कन्हैयालाल, राजेंद्र मौर्या आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »