सर्वेश कुमार/ संजय सिंह
सोनभद्र। देवेंद्र प्रताप और अमित सिंह की जोड़ी का नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ हमला जारी कर 10 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व मे एसओजी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी अमित सिंह एवं राबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर ट्रांसफार्मर के पास से 2 तस्कर अरुण पुत्र कल्लु कंजड़ निवासी वार्ड न 11 विकासनगर राबर्ट्सगंज, काजल पुत्री दिनेश कुमार हरिजन निवासी ऐलाही पन्नूगंज जनपद सोनभद्र हाल पता कांशी राम आवास थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 ग्राम नाजायज हेरोइन व 70 ग्राम नाजायज हेरोइन (कुल 100 ग्राम नाजायज हेरोइन कीमत 10 लाख रुपये) बरामद किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राबर्ट्सगंज मे मु0अ0सं0- 0604/2022 धारा 8/21 NDPS Act व मु0 अ0 सं0- 0605/2022 धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों द्वारा बताया गया कि मुगलसराय, जनपद चन्दौली जाकर रेलवे क्रासिंग के पास जाकर उक्त मादक पदार्थ कोई व्यक्ति हमे देता है जिसे हम नही जानते तथा उक्त मादक पदार्थों को हम कस्बा राबर्ट्सगंज मे आकर बेचते है। गिरफ्तार अभियुक्ता काजल ने बताया कि उसकी मा भी उक्त अपराध मे जेल गयी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम

- निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी एसओजी टीम जनपद
सोनभद्र - निरीक्षक अमित सिंह प्रभारी सर्विलांस टीम जनपद सोनभद्र
- उ0नि0 साहिद यादव सिंह थाना राबर्ट्सगंज, सोनभद्र
- आरक्षी प्रेमप्रकाश, महिला आरक्षी प्रियंका थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद
- हे0का0 शशि प्रताप सिंह, हे0का0 अतुल सिंह, का० सतीश कुमार सिंह, का० रितेश पटेल, का० प्रेमप्रकाश चौरसिया
- एसओजी/स्वाट/सर्विलांस टीम
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal