अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को दूर करने का दिया निर्देश
सर्वेश कुमार

सोनभद्र। जनपद स्तरीय खरीद उत्पादकता गोष्टी एवं किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे आशुतोष दुबे की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान जनपद में हुई कम वर्षा से उत्पन्न स्थितियों पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ पी के सिंह ने किसानों से बाजरा और मूंग की बुवाई करने की अपील की। वहीं डॉ रश्मि सिंह ने अपने संबोधन में किसान भाइयों से कहा कि भोजन में मूल्य संवर्धन के साथ-साथ अधिक पोषण को सुनिश्चित किए जाने हेतु मोटे अनाज का उपयोग किया जाना चाहिए। गोष्ठी का संचालन कर रहे जिला कृषि अधिकारी डॉ हरी कृष्ण मिश्रा द्वारा किसानों के सम्मुख खेती करने हेतु उत्पन्न विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का भरसक समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री दुबे ने किसानों की मूलभूत समस्याओं पर प्रकाश डाला तथा उपस्थित अधिकारियों से खेती किसानी करने में किसानों के सम्मुख उत्पन्न हो रही समस्याओं का हर संभव समाधान किए जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं लालजी तिवारी, शिवप्रसाद देव पांडेय, गौरी शंकर, ओम प्रकाश मौर्य, ब्रह्मदेव कुशवाहा समेत भारी संख्या में प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal