
कनहरा (मुन्ना लाल जायसवाल)
~आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चोपन ब्लाक के ग्राम पंचायत कनहरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत कनहरा के ग्राम प्रधान धनेश कुमार जायसवाल व पंचायत सहायक अंकित कुमार के अगुवाई में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत किया गया।
ग्राम प्रधान व पंचायत सहायक ने लोगों को तिरंगा देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा सरकारी गल्ले के दुकान से शुरू होकर तेलिया मोड़ होते हुए ,परास टोले होते हुए फारेस्ट चौकी मोड़ पर समाप्त हुवा। इस दौरान ग्राम प्रधान धनेश कुमार ने लोगों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान ने कहा कि तिरंगा के सम्मान से गौरवान्वित महसूस होता है। तिरंगा के गौरव को आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने विश्व पटल तक पहुंचाया। तिरंगा यात्रा में ,रोजगार सेवक बाबू नंदन यादव ,ग्राम विकास अधिकारी श्री अभिषेक सिंह तथा ग्राम पंचायत के सदस्यगण सहित अन्य मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal