जगदीश/गिरीश तिवारी
डाला-सोनभद्र।नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव शिव मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को हर हर महादेव कांवर सेवा समिति के नेतृत्व में भव्य झांकी निकालकर भगवा रंग में रंगे हजारों कांवरियों ने हर हर महादेव उद्घोष के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

नगर क्षेत्र के रामलीला मैदान से सुबह लगभग आठ बजे बोल बंम,हर हर महादेव जयकारे के साथ कांवरियों का जत्था चोपन सोन नदी से जल भरने के लिए रवाना हुआ। जल लेकर भक्त भोलेनाथ गणेश आदि देवी देवताओं की सुंदर झांकी के साथ नाचते गाते नगर में भ्रमण करते हुए अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जंहा भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा वंहा कांवरियों और श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन किया। समिति के संयोजक अनिकेत श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना के चलते जलाभिषेक नहीं हो पाया था इस वर्ष पहले की अपेक्षा भक्तों में और अधिक आस्था देखने को मिला।

आस्थवान भक्तों में शामिल भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पानी कि व्यवस्था के साथ कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। दिलकुम अंशारी समेत तमाम लोगों द्वारा कांवरियों को जगह जगह जलपान कराए गए वंही हनुमान सेवा समिति डाला बाजार के संरक्षक संजय मित्तल व व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा में शामिल भक्तों में हलवा व चना के प्रसाद का वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था में चोपन थाना निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत व चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ लगे रहे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अंशु पटेल, अवनीश पांडेय, गोविंद भारद्वाज, मोहित पाठक, गौतम भारद्वाज, प्रशांत पाल, गंगा सागर,योगेश शुक्ला, शिवम बरनवाल,राकेश जायसवाल,राजू त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal