जगदीश/गिरीश तिवारी
डाला-सोनभद्र। ओबरा विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी स्थित विधानसभा कार्यालय पर आजादी का अमृत महेत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड चोपन ब्लाक प्रमुख लीला सिंह गोंड़ के नेतृत्व में सोमवार को बैठक संपन्न हुई।जंहा से ओबरा विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्षों को लगभग पच्चीस हजार तिरंगा देकर हर घर पहुंचाने व लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। ओबरा विधानसभा के चार मंडलों में शामिल चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ओबरा मंडल अध्यक्ष सतीश पांडेय रेणुकूट मंडल अध्यक्ष प्रभाकर गिरी अनपरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा को लगभग पांच पांच हजार तिरंगा सौंपकर बूथ अध्यक्ष सेक्टर संयोजक आदि

कार्यकर्ताओं के सहयोग से हर घर तिरंगा लगाने को कहा गया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौबे ने कहा कि तिरंगा लगाने को लेकर कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है दस अगस्त को सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा चौदह अगस्त विभीषिका दिवस को सायंकाल मौन जुलूस निकलना है। नौ से पन्द्रह अगस्त तक सभी कार्यकर्ताओं को तन मन लगाकर हर घर झंडा पहुंचाना व लगाना है। ओबरा विधायक व समाज कल्याण राज्यमंत्री श्री गोंड ने कहा कि पूरा देश 75 वां अमृत महोत्सव मना रहा है जिसके तहत हर घर तिरंगा पहुंचाना है जिसकी तैयारी पूर्ण हो चुकी है पन्द्रह अगस्त तक हर घर झंडा पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने किया। इस दौरान दुद्धी ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी, रामखेलावन गोंड, लवकुश भारती, जमुना यादव, ओम प्रकाश शर्मा, गुड्डू गोंड आदि मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal