सोनांचल की प्रखर समाज सेविका सावित्री देवी और प्रतापगढ़ की पुलिस के अनूठे प्रयास से वरिष्ठ महिला नागरिक को मिला परिवार का छाया
सोनभद्र(सर्वेश कुमार)। जनपद के चोपन थाना अंतर्गत नगर पंचायत परिक्षेत्र में बीते 02 अगस्त को सुबह लगभग 06 बजे एक व्यक्ति द्वारा प्रखर समाज सेविका सावित्री देवी को सूचना दिया गया कि बेरियर पर एक लगभग 90 वर्षीय वृद्ध महिला कही से भटक कर आ गई है। इस सूचना को पाते ही समाज सेविका सावित्री देवी के अंदर सामाजिक उत्तरदायित्व जागृत

हो उठा और वह सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंच कर वृद्ध महिला को अपने साथ लेकर घर चली आयीं। फिर क्या सावित्री देवी ने उस वयो वरिष्ठ महिला को नहला धुला कर खाना खिलाया। उसके बाद इस वृद्ध महिला से घर के बारे में जानकारी हासिल की। महिला ने अपना घर कुंडा, महेशगंज बताया बाकी बहुत कुछ सही तरीके से नहीं बता सकी। उसके आधार पर सावित्री देवी ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए वरिष्ठ महिला की फोटो व पुत्रों के नाम की समस्त जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल जी को फोन व व्हाट्सएप के माध्यम से दिया। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुये फौरन संबन्धित थाना महेशगंज के प्रभारी निरीक्षक को उक्त वृद्ध महिला के बारे में घर व परिजन के बारे में पता कर जानकारी देने को निर्देशित किया। फिर क्या थानाध्यक्ष द्वारा अपने थाना क्षेत्र के गांव में घंटो संपर्क साधने के बाद महिला के घर का पता लगाया और उसके घर और परिवार को सूचित किया। जिसके बाद 03 अगस्त को सायं वृद्ध महिला का पोता दिनेश कुमार गौतम पुत्र श्रीनाथ गौतम निवासी ग्राम झेंगुर, थाना महेशगंज, ब्लाक बाबागंज, जिला प्रतापगढ़ जनपद सोनभद्र के लिए बस से निकला और 04 अगस्त को सुबह प्रातः 06 बजे चोपन की जनसेविका सावित्री देवी के घर पहुंच अपने दादी को देख खुसी से झूम उठा। उसका कहना था कि इस उम्र में वह घर से बिना बताये दर्शन करने के लिये कभी भी किसी धाम निकल जाती हैं और हम लोग परेशान हो उठते हैं। गौरतलब हो कि प्रखर समाज सेविका और महिला सुरक्षा एवं जनसेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी द्वारा वृद्ध के घर तक पहुंचाने के मिशन में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, थानाध्यक्ष महेशगंज से लगातार समन्वय स्थापित करते हुये उनको घर भेजने में सफलता मिली। समाज सेविका के इस सामाजिक कार्य को लेकर लोग उसे बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal