सोनभद्र(सर्वेश कुमार)- भाजपा सोनभद्र नगर अध्यक्ष बलराम सोनी के नेतृत्व में नगर के दलित बस्तियों में मिष्ठान वितरण कर व आतिशबाजी कर दलित लोगों के साथ जश्न मनाया गया तथा उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटियों को शिक्षा की प्राथमिकता हेतु सभी से आग्रह किया। द्रौपदी मुर्मू जी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया और उनकी

उपलब्धियों को भी गिनाया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता भी उपस्थित रहे उन्होंने द्रौपदी मुर्मू जी के विधायक से राष्ट्रपति बनने तक के सफर को किस तरह से किया उसके बारे में बताया तथा आम जान से उनके व्यक्तित्व का वर्णन किया।हइस अवसर पर नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, नगर मंत्री धीरेंद्र पांडे, उपाध्यक्ष अभिषेक, मीडिया प्रभारी अनमोल सोनी, अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष भैया लाल कनौजिया, अशोक भारती, नगर मंत्री राहुल शर्मा, सभासद अभिषेक गुप्ता, ध्रुव कांत द्विवेदी, अनिल सिंह, सभासद दिनेश भारती, अतुल कनौजिया, सत्यम सोनी, बूथ अध्यक्ष दुर्गेश केडिया इत्यादि उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal