लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की प्रचण्ड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का किया इजहार

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। उत्तर प्रदेश में हो रहे लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि आजमगढ़ व रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में डबल इंजन कि भाजपा सरकार के लोक

कल्याणकारी नीतियों कि जीत है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ही हम चुनाव जीतते आये है जिस तरह से उत्तर प्रदेश मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सुशासन स्थापित किया है उत्तर प्रदेश को भयमुक्त प्रदेश बनाने से उत्तर प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी कि नितियो से प्रभावित होकर लगातार हो रहे चुनाव मे भरपूर सहयोग देते हुए जीत का सिलसिला बढ़ा रही है। उत्तर प्रदेश मे अब तुष्टीकरण गुण्डागर्दी और जातिवाद के बल पर कोई चुनाव नही जीत सकता भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के बल पर लोकसभा उपचुनाव मे ऐतिहासिक विजय हासिल की । इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा,ने कहा कि आजमगढ व रामपुर कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से लोकसभा उपचुनाव मे भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है वहां कि जनता डबल इंजन कि सरकार पर पूर्ण विश्वास जताया है यह जीत डबल इंजन सरकार कि डबल जीत है और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए एक बडा संदेश है यह जीत भाजपा के सुशासन का असर है भारतीय जनता पार्टी कि सरकार पर जनता के विश्वास कि आज मुहर लगी है।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, दयाशंकर पाण्डेय, गोविन्द यादव, सुरेश शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, विनोद पटेल, अनूप तिवारी, राकेश मेहता, कमलेश चौबे, बलराम सोनी, सुनिल सिंह, मनीष मिश्रा, अनुपम तिवारी, संदीप मिश्रा, राजू मिश्र, दिलिप चौबे, राजन त्रिपाठी, आशीष केशरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »