(सोनभद्र): 24 जून, शुक्रवार को अपराहन 3:00 बजे से सलखन (नौका टोला) मे गोंडवाना वीरांगना महारानी दुर्गावती सेवा समिति के तत्वधान में वीरांगना महारानी दुर्गावती की 458 वीं बलिदान दिवस “गौरव” महासम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम संयोजक अरविंद कुमार सिंह ग़ोड ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि-“इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामनारायण सिंह गोंड उर्फ रामू (राज्यमंत्री/विधायक प्रतिनिधि, विधान सभा ओबरा) विशिष्ठ अतिथि दीपक कुमार केसरवानी (निदेशक- विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट, शोधकर्ता, इतिहासकार एवं वरिष्ठ पत्रकार,) रामराज सिंह गोंड (जिलाध्यक्ष- कांग्रेस) सुनील सिंह गोंड उर्फ अरविंद कुमार (जिला पंचायत सदस्य पटवध) होंगे। इस महासम्मेलन में जनपद सहित सीमावर्ती राज्य बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के विद्वानों द्वारा महारानी दुर्गावती के जीवन वृत्त चर्चा किया जाएगा एवं कार्यक्रम के अंत में महारानी दुर्गावती को श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal