संजय सिंह /दिनेश गुप्ता

चुर्क (सोनभद्र)। जनपद सोनभद्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चल रही मुहिम को एक नई दिशा मिली
विकास खंड राबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत रौप के लगभग सौ घरों पर ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज दुबे एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इन्द्रजीत यादव ने खुद मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी लिखा हुआ बोरा टांग कर घर के लोगों को जागरूक किया। लोगों से कहा कि जो भी प्लास्टिक आपके घर में आता है उसको बाहर ना फेंके उस प्लास्टिक को यहीं पर इस बोरी में डाल दें जिससे कि प्लास्टिक बाहर नहीं फैलेगा। ग्राम पंचायत अधिकारी ने घर के मुखिया से प्लास्टिक का बोतल और प्लास्टिक डलवा कर सभी से आह्वाहन किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ इस अभियान से जुड़ें। सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए अत्यंत खतरनाक है। इसको प्रत्येक दशा में इसका एकत्रीकरण हमें घर पर ही करना होगा क्योंकि जब प्लास्टिक घर से बाहर निकलता है तो वह सभी प्रकार से समस्या ही खड़ा करता है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal