चुर्क-सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव/संजय सिंह)। वृहस्पतिवार को अज्ञात महिलाओं व पुरुषों द्वारा थाना बभनी क्षेत्र के ग्राम पोखरा व चैनपुर के ग्रामीण महिलाओं से पुराने बर्तन व जेवर के बदले नये बर्तन एवं जेवर देने का झांसा देकर चोरी कर लिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना बभनी पर दिये गये लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बभनी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 62/2022 व 63/2022 धारा 380 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में

शनिवार को थाना बभनी पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित अन्तरप्रान्तीय चोरी करने वाले गिरोह के कुल आठ सदस्यों क्रमशः गड्डू मल्हार पुत्र विनेसर मल्हार निवासी कोहवराडाड, थाना चकाय, जनपद जमुई(बिहार), दामोदर मल्हार पुत्र सुरेश मल्हार निवासी किसगो, थाना देवरी, जनपद गिरीडीह (झारखण्ड), सत्यम मल्हार पुत्र सुरेश मल्हार निवासी किसगो, थाना देवरी, जनपद गिरीडीह (झारखण्ड), दीपा पत्नी गुड्डू मल्हार निवासी कोहवराडाड, थाना चकाय, जनपद जमुई(बिहार), अनुपा पत्नी सत्यम मल्हार निवासी किसगो, थाना देवरी, जनपद गिरीडीह (झारखण्ड) , सकिना मल्हार पत्नी सेठी मल्हार निवासी सरिया, थाना सरिया, जनपद हजारीबाग(झारखण्ड), सविता मल्हार पत्नी दशरथ मल्हार निवासी किसगो, थाना देवरी, जनपद गिरीडीह (झारखण्ड), मधू मल्हार पुत्र नीरज निवासी पेग, थाना पेग, जनपद बोकारो(झारखण्ड) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चुराये गये जेवरात एवं बर्तन जिसकी अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये का सामान बरामद कर उपरोक्त अभियुक्तगण को न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उ0नि0 रामसिंहासन शर्मा, हे0का0 अक्षय कुमार यादव, हे0का0 भैया लाल यादव, का0 सुमित पाठक, का0 जयप्रकाश, का0 कामता प्रसाद थाना बभनी शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal