सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। जिले में राज्य विश्वविद्यालय बनने की मांग सामाजिक संगठनों के बाद अब लगातार भाजपा नेताओ द्वारा भी जिले में बनाए जाने को लेकर जारी है। इसी क्रम मे उत्तर प्रदेश सरकार से रावर्टसगंज मंडल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा राज बहादुर सिंह ने सोनभद्र जिले में

राज्य विश्वविद्यालय बनाने का मांग किया है। कहा कि सोनभद्र जिले में राज्य विश्वविद्यालय बनने से पर्यटन क्षेत्र में जिले का सर्वांगीण विकास होगा और रोजगार के अवसर भी विकसित होंगे। मंडल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री जी से सादर निवेदन किया है जिले में राज्य विश्व विश्वविद्यालय की स्थापना कराई जाऐ जिससे जिले के होनहार छात्र-छात्राओं को अपने ही जनपद में उच्च शिक्षा प्राप्त कर जनपद का नाम रौशन कर सके।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal