डाला-सोनभद्र(जगदीश तिवारी/गिरीश)। प्राथमिक विद्यालय डहकूडंडी में उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ सोनभद्र प्रदेश संगठन मंत्री जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय व जिला कमेटी की मौजूदगी में ब्लाक स्तरीय कार्यकारिणी का मनोनयन गुरुवार को सर्वसम्मति से किया गया। ब्लाक स्तरीय कार्यकारिणी गठन में राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष मृन्तुंजय सिंह

महामंत्री, रोशन कुमार कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार पनिका उपाध्यक्ष , प्रचार मंत्री गोविंद प्रसाद गुप्ता, आलोक कुमार तिवारी संगठन मंत्री, संरक्षक विनय कुमार को मनोनीत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री पांडेय ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ब्लाक की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान कराएंगे एवं शिक्षकों के हित के लिए सदैव तत्पर रहेंगे पूर्व ब्लाक अध्यक्ष व महामंत्री को जिला कार्यकारिणी में सम्मिलित किया जाएगा। इस अवसर पर

जिला संरक्षक जयप्रकाश राय, जिला प्रवक्ता पर्वेक्षक आनंद त्रिपाठी, रवींद्र नाथ चौधरी, अशोक सिंह, शशांक चतुर्वेदी, नवीन गुप्ता, राजेश जायसवाल, अमित चौबे, राजेश द्विवेदी, अमित सेठ, पवन सिंह, विनय कुमार त्रिपाठी , गौतम पटेल, ओमप्रकाश, बिरेन्द्र कुमार ,अमित कुमार त्रिपाठी, मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, इमरान सलमानी, गोविंद गुप्ता, योगेश कुमार, मनीष कुमार, प्रशांत वर्मा, तिनकेश सिंह, मो0 बहलोल, फैजान अहमद, प्रशान्त आदि शिक्षक मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal