गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। चुर्क गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा वार्ड नं 2 में मुख्य सम्पर्क मार्ग राकेश शर्मा के घर से बस्ती तक लगभग 50 मीटर खड्जा सम्पर्क छह माह पूर्व बनाया गया था। निर्माण के दौरान गति रोधक हेतु सम्पर्क मार्ग के दोनों तरफ पाईप लगाकर छोड़ दिया गया था तथा छह माह से अधिक समय तक लगे रहने से छोटे वाहनों को आवागमन को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही आज तक गति

रोधक पाईप न हटाये जाने की नगरवासियों ने जबरदस्त विरोध किया था। लेकिन सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों समेत नपाध्यक्ष ने भी छह महीने के पश्चात भी ध्यान नहीं दिया। जिसका नगर के राकेश शर्मा ,आकाश यादव, विपिन सिंह, चन्दन सिंह, मनोज कुमार गणेश शर्मा, इत्यादि नगरवासियों ने जिलाधिकारी से अविलंब गतिरोध पोल हटाने की मांग की है।
उक्त सम्बन्ध में सुनील कुमार ईओ नगर पंचायत चुर्क गुरमा ने इस सम्बन्ध में पुछने पर बताया कि वार्ड नं 2 में लगा गतिरोध पोल हटाये जाने की बात मेरे संज्ञान में आया है इसे दो दिन के अंदर हटा दिया जाएगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal