महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा छात्राओं/ महिलाओं को महिला सुरक्षा के बारे में किया गया जागरूक

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के दृष्टिगत अभियान चलाया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद में गठित किए गए महिला सुरक्षा विशेष दल के क्रम में रविवार को पुलिस उप

महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूलों, कॉलेजों,कोचिंग संस्थानों एवं गांव में पहुंचकर बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के

बारे में जागरूक किया गया। जिसमें महिला सुरक्षा विशेष दल ने बालिकाओं/ छात्राओं एवं महिलाओं को पुलिस द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर- 1090, 1076, मुख्यमंत्री

हेल्पलाइन- 181, यूपी 112 आदि के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर उक्त नंबर या तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में भी जागरूक किया गया।

Translate »