भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। भाजपा जिला कार्यालय में भारत सरकार की केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मंगलवार को आयोजित बैठक को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी का गठन सत्ता के लिए नही सेवा के लिए हुआ है । डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का राष्ट्रवाद व पं दीनदयाल उपाध्याय जी की अन्त्योदय की विचारधारा को लेकर संगठन काम कर रहा है। हमारी पार्टी गांव, गरीब, किसान और मजदूरो को समर्पित है। गरीबों को बिजली, पानी, मकान, राशन जैसी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने का काम सरकार

कर रही है। प्रधानमंत्री जी 80 करोड़ लोगो तक राशन पहुंचाने का काम किया तथा 3 करोड के लगभग मकान भी उपलब्ध कराये। केंद्रीय राज्य मंत्री ने जनपद की चारो विधानसभा सीटों को जीतकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम सोनभद्र के लोगों ने किया जिसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे जी ने मंत्री जी समेत सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत अभिनन्दन करते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा की। इस मौके पर प्रदेश

सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड़, राज्यसभा सांसद राम सकल, विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्य, सदर विधायक भूपेश चौबे, दुद्धी विधायक रामदुलारे गोंड, ब्लॉक प्रमुख व अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत , ब्लॉक प्रमुख घोरावल दीपक पटेल, ब्लॉक प्रमुख करमा सीमा कोल, चोपन प्रमुख लीला देवी गोंड़, कृष्णमुरारी गुप्ता,जीत सिंह खरवार, अमरनाथ पटेल, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, शंम्भूनारायण सिंह, कैलास बैसवार, कन्हैया जायसवाल, रंजना सिंह, अशोक कुमार मौर्य, उदयनाथ मौर्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, गुडिया त्रिपाठी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal