सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी की अध्यक्षता में पुसौली स्थित कार्यालय पर किसान सम्मान समारोह मे जनपद के सैकड़ों उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला अध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भारत की रीढ़ हैं। किसानों ने देश के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है । जब कभी भी देश परेशानी में फंसा है
आर्थिक रूप से समस्या में उलझा है तो देश के किसानों ने आगे बढ़ कर के अपने मजबूत कंधों पर देश को उठाकर आगे बढ़ाने का काम किया है। अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं एवं जनपद के सभी किसानों ने नरेंद्र मोदी और योगी के ऊपर विश्वास करके पुनः उत्तर प्रदेश में सरकार बनवाया है और सोनभद्र की चारों सीटें जीताया है। इसके लिए किसान मोर्चा के हम सभी कार्यकर्ता जनपद के समस्त किसान बंधुओं का आभार व्यक्त करते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश मिश्रा, उमेश सिंह, नरसिंह पटेल, अनिल सिंह, बृजेश पांडे, मनीषा राय, मंजू गिरी, प्रकाश पांडे, अभय कांत दुबे, प्रथम श्रीवास्तव, भगवती अग्रवाल, संतोष सिंह, धीरेंद्र जयसवाल, राज बहादुर सिंह जी ध्रुव कांत द्विवेदी, चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal