
रेनुसागर।दिशिता महिला मंडल रेनूसागर की अध्यक्षा श्रीमती इंदू यादव के दिशा निर्देशन में समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। इसी श्रृंखला में दिनांक 27 मार्च 2022 को रेनूसागर प्रेक्षागृह में होली मिलन कार्यक्रम बहुत ही हर्षोंलास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रेनूसागर के ऊर्जा अध्यक्ष के पी यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। दिशिता महिला मंडल की सभी सदस्याओं के मनोबल व उनके इस प्रयास की सरहना करते हुए धन्यवाद एवं होली की शुभकामनाऐं दी।

इस अवसर पर मानव संसाधन प्रमुख शैलेश विक्रम सिंह व हेड मेन्टेनेंश संजय सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे, उन्होने दिशिता महिला मंडल के बीच सौहृार्द रिश्ते की प्रशंशा करते हुए धन्यवाद दिया।

इस कार्यक्रम का संचालन दिशिता महिला मंडल की सचिव रीतु हर्षवर्धन सभी का स्वागत करते हुए किया। महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए हाउजीगेम और नृत्य, गायन बच्चों व सदस्याओं द्वारा अन्य सांस्कृतिक रंगारग क्रार्यक्रमों का आयोजन कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया, साथ ही स्वादिष्ट मिठान व पकवान भी इस कार्यक्रम का मुख्य आर्कषण रहा। कार्यक्रम के अन्त में सह सचिव मनीषा पाण्डेय ने उपस्थित सभी अतिथि आगन्तुकों व सदस्याओं को सहर्ष धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम में दिशिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमति इन्दु यादव ने सभी सदस्याओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सरहना करते हुए सभी को बधाई दिया। इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्याऐं विभा शैलेश सिंह ,बबिता सिंह, सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालक आशा सैनी, तपस्वनी नायक, संगीता सिंघानिया, विभा सिंह व अन्य सभी सदस्याए आदि उपस्थित रहीं। सभी सदस्याओ में अपार हर्ष था।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal