सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वन स्टाप सेन्टर, जिला अस्पताल लोढ़ी रॉबर्ट्सगंज में जनपद स्तर पर महिलाओं, बालिकाओं को पुरस्कार, सम्मान पत्र वितरित किये जाने हेतु आयोजित अनंता मेगा ईवेन्ट कार्यक्रम में उत्कृष्ट उद्यमी कार्य करने वाली जनपद

सोनभद्र में नियुक्त महिला निरीक्षक उ0नि महिला आरक्षियों द्वारा निष्ठा, लगन व अथक परिश्रम के साथ मीडिएशन के अंतर्गत पारिवारिक विवादों का निस्तारण कराने तथा थानों पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने/सर्विलांस के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करने वाले पांच महिला पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र-पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार – प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले महिला पुलिस कर्मियों मे निरीक्षक श्रीमती सीमा सिंह, प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ, उ0नि0 श्रीमती संतु सरोज, थानाध्यक्ष महिला थाना, उ0नि0 श्रीमती सविता सरोज, थानाध्यक्ष महिला दुद्धी, उ0नि0 सरोजमा सिंह, सर्विलांस सेल, महिला आरक्षी दीपा सिंह राठौर, थाना शाहगंज को दिया गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal