सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। घोरावल विधानसभा सपा प्रत्याशी रमेश चंद्र दुबे ने रोड सो कर चुनाव के आखिरी दिन दम खम दिखाया। जुलूस करमा पहुचते ही कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष बाबुलाल यादव ने सपा सरकार के उपलब्धि पर प्रकाश डाला

और कहा कि सपा सरकार में सबकी भलाई है। रमेश चंद्र दुबे के लिए जनसमर्थन मांगा। जनता का आशीर्वाद सपा प्रत्याशी ने विकास व काम का वादा किया तथा अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि सपा शासन काल में किये गये कार्यों को वर्तमान सरकार पूर्ण नही करा पायी। इस अवसर पर

सपा युवा नेता जब्बार खा, विधान सभा अध्यक्ष बाबुलाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता जयप्रकाश पाण्डेय, ब्रहानंद तिवारी, रामसजीवन तिवारी, अजय यादव, हीरालाल, सन्तोष मौर्य, विनोद पाण्डेय, मनोज चौबे, अर्जुन शुक्ल, महेश सिंह समेत अन्य क्षेत्रीय जन मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal