चोपन-सोनभद्र(सत्यदेव पांडेय) – चोपन थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरहुल में बीते दिनों हुई वृद्ध महिला की हत्या के मामले में मुखबिर की सुचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 फरवरी 2022 को मुकदमा अपराध संख्या 52 / 22 धारा 302 भादवी बनाम अज्ञात मुकदमा पंजीकृत हुआ था जहां पुलिस अधीक्षक सोनभद्र व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन में नगर क्षेत्राधिकारी के सर्वेक्षण में घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त देवराज पांडेय पुत्र राम निहोर पांडेय निवासी कुरहुल थाना जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष को गुरुवार को शांति मेडिकल स्टोर बसकटवा मोड़ से गिरफ्तार कर अभियुक्त के बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद चाकू व मृतिका चंपा देवी का मोबाइल बरामद कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभीयुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया। वही गिरफ्तार करने वाली टीम में चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक के .के सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर चौकी प्रभारी डाला ,हेड कांस्टेबल रामाश्रय यादव, महिला कांस्टेबल जोहरा बेगम, एसओजी प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद सादिक सिद्दीकी, सर्विलांस प्रभारी उप निरीक्षक सरोजमा सिंह,स्वाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुमार त्रिपाठी ,हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार सिंह ,हेड कांस्टेबल अमर कुमार सिंह, कांस्टेबल सौरभ कुमार राय इत्यादि लोग रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal