ओम प्रकाश रावत
विंढमगंज-सोनभद्र- गुरुवार को दर्जनों बीएसपी कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने गोंडवाना भवन में सपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री विजय सिंह गौड़ ने सभी को सपा की सदस्यता दिलाते हुए आगामी चुनाव में सपा का परचम लहराने की बात कही। वहीं जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम ने सदस्यता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ा है। भाजपा ने चुनाव में जो वादे

किये उनको पूरा नहीं किया बल्कि किसान, बेरोजगार, युवा, व्यापारी, महिला सभी का उत्पीड़न कर रही है। इसी को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग सपा में शामिल होकर अखिलेश यादव की नीतियों को गांव-गांव पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर केदारनाथ जिला उपाध्यक्ष, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, अभिनव जायसवाल उर्फ बिट्ट, राजू शर्मा, गौस मोहम्मद खान नगर अध्यक्ष, तैयब अली, मुजीब खान, तैयब अली, सूर्यमणि यादव,, कलामुद्दीन, हरिहर यादव, बुंदेल चौबे, बर्फी, दीपक जोहरी, मोनू जायसवाल , त्रिभुवन भारती, राजेश भारती ,संजय राव, परमेश्वर भारती, विजय कुमार भारती ,मुकेश पासवान विवेक पासवान ,भगवान भारती, दीपक गुप्ता (पूर्व बुटवेढवा ग्राम प्रधान पति) मनोज यादव , नीरज पासवान, प्रदीप पासवान ,नंदलाल भारती सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal